मुंबई: क्विंटन डि कॉक-87 बॉल,109 रन, 17 चौक्के, एक छक्का, फ़ाफ़ डू प्लेसिस-115 बॉल, 133 रन(रिटायर्ड), 9 चौक्के, 6 छक्के और एबी डिविलियर्स-61 बॉल, 119 रन, तीन चौक्के, 11 छक्के। ये है पांचवें और अंतिम वनडे में साउथ अफ़्रीकी बैटिंग का स्कोरबोर्ड(438)।
अब एक नज़र टीम इंडिया के गेंदबाज़ी पर। भुवनेश्वर कुमार-10 ओवर 106 रन एक विकेट, मोहित शर्मा-7 ओवर, 84 रन एक विकेट, हकभजन सिंह- 10 ओवर 70 रन एक विकेट, अक्षर पटेल- 8 ओवर 65 कोई विकेट नहीं, अमित मिश्रा-10 ओवर 78 रन और कोई विकेट नहीं।
वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए तीन-तीन शतकीय पारियों की बदौलत भारत के सामने जीत के लिए 439 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की है।
पांच मैचों की श्रृंखला का यह आखिरी और निर्णायक मैच है।