1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रेनशॉ के मैदान छोड़ने पर वबाल, बीमारी के बावजूद इन 6 क्रिकेटर्स ने नही मानी हार

रेनशॉ के मैदान छोड़ने पर वबाल, बीमारी के बावजूद इन 6 क्रिकेटर्स ने नही मानी हार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 24, 2017 12:29 pm IST,  Updated : Feb 24, 2017 12:29 pm IST

भारत के खिलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के पहले मैच के कल पहले दिन 20 साल के मैट रेनशॉ ने जिस तरह से टर्निंग पिच पर बैटिंग की उसकी चारों तरफ तारीफ़ हो रही है लेकिन डेविड

Meg Lanning
Meg Lanning

मेग लैनिंग 

पिछले साल नागपुर में महिला विश्व कप टी20 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने पेट में दर्द के बावजूद कमाल की पारी खेलकर साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ अपनी टीम को जीत दिलाई। लैनिंग टॉस करने जा रही थी तभी उनके पेट में दर्द होने लगा। दर्द इतना तेज़ था कि उप कप्तान को टॉस करने आना पड़ा। द. अफ़्रीका की बैटिंग के दौरान वह आधे समय तक ड्रेसिंग रुम में लेटी रहीं। 

साउथ अफ़्रीका ने 102 रन बनाए लेकिन लक्ष्य का पीछा करते समय ऑस्ट्रेलिया के 9 रन पर तीन विकेट आउट हो गए। ऐसे हालात में लैनिंग को जगाकर पैड पहनने को कहा गया। लैनिंग ने छह नंबर पर बैटिंग करते हुए अविजित 30 रन बनाए। उनकी टीम फ़ाइनल पहुंची जहां वह वेस्ट इंडीज़ से हार गई। मैच के बाद वह लगातार दो दिन तक सोती रही।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल