1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारत ए की नजरें श्रृंखला जीतने पर

आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारत ए की नजरें श्रृंखला जीतने पर

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 17, 2015 04:22 pm IST,  Updated : Sep 17, 2015 04:30 pm IST

बेंगलूरू: पहले अनधिकृत वनडे में बांग्लादेश ए को हर विभाग में उन्नीस साबित करने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारत ए कल दूसरा वनडे जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे

आत्मविश्वास से भरपूर...- India TV Hindi
आत्मविश्वास से भरपूर भारत ए की नजरें श्रृंखला जीतने पर

बेंगलूरू: पहले अनधिकृत वनडे में बांग्लादेश ए को हर विभाग में उन्नीस साबित करने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारत ए कल दूसरा वनडे जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा। उन्मुक्त चंद की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पहले मैच में 96 रन से जीत दर्ज की जिसमें गुरकीरत सिंह मान ने 65 रन बनाने के अलावा पांच विकेट भी लिये ।

मेजबान शीर्षक्रम को बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योंकि पहले मैच में मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 322 रन बना सकी। उन्मुक्त : 16 : , मनीष पांडे : 1 : और केदार जाधव : 0 : दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे । जाधव और पांडे 30 सदस्यीय संभावित सूची में शामिल है जिसका ऐलान बीसीसीआई ने आगामी दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के लिये किया था । उनका इरादा बेहतर प्रदर्शन का होगा ।

राहुल द्रविड़ की कोचिंग वाली टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 73 रन बनाये । शीर्ष क्रम में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल : 56 : को छोड़कर कोई नहीं चल सका था ।

गेंदबाजों में भारत ए के श्रीनाथ अराविंद ने 29 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि मध्यम तेज गेंदबाज रिषि धवन ने 51 रन देकर दो विकेट चटकाये । गुरकीरत ने 29 रन देकर पांच विकेट लिये।

बांग्लादेश ए के अधिकांश खिलाडि़यों के लिये यह श्रृंखला आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी श्रृंखला की तैयारी है अहम-

बांग्लादेश के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज लिट्टन दास ने 75 रन जोड़े। नासिर हुसैन ने 52 और शब्बीर रहमान ने 25 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश ए के अधिकांश खिलाडि़यों के लिये यह श्रृंखला आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी श्रृंखला की तैयारी के लिये अहम है लिहाजा वे दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे ।

बांग्लादेशी टीम ने हाल ही में पाकिस्तान, भारत और दक्षिण अफ्रीका को वनडे प्रारूप में हराया । ये जीतने वाली टीम के अधिकांश खिलाड़ी ए टीम में है और जीत की लय कायम रखना चाहेंगे ।

टीमें :

भारत ए :
उन्मुक्त चंद : कप्तान :, मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, सुरेश रैना, केदार जाधव, संजू सैमसन, करूण नायर, कुलदीप यादव, जयंत यादव, कर्ण शर्मा, रिषि धवन, श्रीनाथ अराविंद, धवल कुलकर्णी, रूश कलारिया, गुरकीरत सिंह मान
बांग्लादेश ए :
मोमिनुल हक : कप्तान :, अनामुल हक बिजाय, रोनी तालुकदार, लिट्टन कुमार दास, शब्बीर रहमान, सौम्या सरकार, नासिर हुसैन, अराफात सन्नी, सकलेन साजिब, स्वागत होम, रूबेल हुसैन, तस्कीन अहमद, अल अमीन हुसैन, शफीउल इस्लाम, जुबैर हुसैन ।

ये भी पढ़ें - भारत ए ने बांग्लादेश ए को हराया, गुरकीरत चमके

मर्द को दर्द नहीं होता: शिखर धवन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल