1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खेलो क्रिकेट और 40 दिन में कमाओ 10 करोड़ रुपये

खेलो क्रिकेट और 40 दिन में कमाओ 10 करोड़ रुपये

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 22, 2016 05:35 pm IST,  Updated : Feb 22, 2016 05:35 pm IST

नई दिल्ली: क्रिकेट में भले ही बॉक्सिंग, फ़ुटबॉल या फिर गोल्फ़ की तरह पैसा न हो फिर भी इतना पैसा तो आज ही गया है कि अगर आप अच्छे क्रिकेटर हैं तो चंद दिनों में

ipl- India TV Hindi
ipl

नई दिल्ली: क्रिकेट में भले ही बॉक्सिंग, फ़ुटबॉल या फिर गोल्फ़ की तरह पैसा न हो फिर भी इतना पैसा तो आज ही गया है कि अगर आप अच्छे क्रिकेटर हैं तो चंद दिनों में बन सकते हैं करोड़पति।

दरअसल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव फिक्की के सातवें ग्लोबल स्पोर्टस् समिट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि क्रिकेट युवाओं के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि अब क्रिकेटर सिर्फ 40 दिन में दस करोड़ रुपए कमा सकते हैं। क्रिकेट के नये प्रारूप टी20 के आने के बाद आईपीएल खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच बनकर उभरा है। उन्होने कहा कि आईपीएल में युवा खिलाड़ियो को पैसा कमाने का बेहतरीन मौका मिलता है।

कपिल ने कहा कि अब समय बदल चुका है और लोगों के सोचने का तरीका भी बदल चुका है। अब मां-बाप अपने बच्चों से कहते हैं कि अगर पढ़ाई नहीं कर सकते तो क्रिकेट खेलो और सचिन-द्रविड़ जैसा बनने की कोशिश करो।

कपिल ने सरकारों से खेल के उपकरण सस्ते करने और बेहतर सुविधा मुहैया कराने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत ने खेल के लिए अपना योगदान किया है अब सरकार की बारी है कि वह इसे बढ़ावा दे। कपिल ने स्कूल में बड़े खेल मैदान की भी वकालत की, उन्होंने कहा कि स्कूल में 40 फीसदी हिस्सा खेल के मैदान का होना चाहिए। कपिल ने कहा कि 2015-16 में खेल के लिए सिर्फ 835 करोड़ रुपए का बजट था जोकि कम से कम 6000 करोड़ होना चाहिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल