1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वार्नर, स्मिथ के पाक के खिलाफ अंतिम दो वनडे खेलने की संभावना नहीं: एरॉन फिंच

वार्नर, स्मिथ के पाक के खिलाफ अंतिम दो वनडे खेलने की संभावना नहीं: एरॉन फिंच

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2019 06:14 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 06:14 pm IST

भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के समाप्त होने के बाद गत विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की श्रृंखला खेलने के लिये यूएई जाएगी।

वार्नर, स्मिथ के पाक के खिलाफ अंतिम दो वनडे खेलने की संभावना नहीं: एरॉन फिंच - India TV Hindi
वार्नर, स्मिथ के पाक के खिलाफ अंतिम दो वनडे खेलने की संभावना नहीं: एरॉन फिंच  Image Source : GETTY IMAGES

हैदराबाद। चोटिल और प्रतिबंधित स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले ऑस्ट्रेलिया के अंतिम दो वनडे में खेलने की संभावना नहीं है जबकि गेंद से छेड़छाड़ के कारण उन पर लगा एक साल का प्रतिबंध संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली श्रृंखला के दौरान खत्म हो जाएगा। 

भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के समाप्त होने के बाद गत विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की श्रृंखला खेलने के लिये यूएई जाएगी। श्रृंखला के चौथे और पांचवें वनडे 29 मार्च को चौथे और 31 मार्च को खेले जाएंगे। 

स्मिथ और वार्नर दोनों कोहनी की सर्जरी से उबर रहे हैं और इन दोनों का निलंबन 29 मार्च को होगा लेकिन उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है। स्मिथ ने अभी अभ्यास शुरू ही किया है और फिट होने में उन्हें थोड़ा समय लगेगा। 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि डेविड वार्नर या स्टीव स्मिथ 29 मार्च को मैच में खेलेंगे। मैं शत प्रतिशत सुनिश्चित नहीं हूं कि लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे उस अंतिम एक या दो मैच में खेलेंगे। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल