Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नस्लवाद पर क्रिकेटर अभिनव मुकुंद का जवाब कहा, गोरा रंग ही लवली या हैंडसम नहीं होता

नस्लवाद पर क्रिकेटर अभिनव मुकुंद का जवाब कहा, गोरा रंग ही लवली या हैंडसम नहीं होता

Edited by: India TV Sports Desk Published : Aug 10, 2017 02:06 pm IST, Updated : Aug 10, 2017 02:06 pm IST

भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने सोशल मीडिया पर नस्लवादी टिप्पणियों पर करारा जवाब देते हुए कहा है कि अपनी त्वचा के रंग के कारण वह खुद बरसों से यह अपमान झोलते आये हैं।

abhinav-mukund- India TV Hindi
abhinav-mukund

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने सोशल मीडिया पर नस्लवादी टिप्पणियों पर करारा जवाब देते हुए कहा है कि अपनी त्वचा के रंग के कारण वह खुद बरसों से यह अपमान झोलते आये हैं। 

अपने ट्विटर पेज पर एक बयान में मुकुंद ने त्वचा के रंग को लेकर भेजे गए कुछ संदेशों पर निराशा जताई है। मुकुंद ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में पहला टेस्ट खेलकर दूसरी पारी में 81 रन बनाये थे। 

तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने स्पष्ट किया कि उनके बयान में भारतीय क्रिकेट टीम के किसी सदस्य से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा, मैं कोई हमदर्दी या तवज्जो लेने के लिये यह नहीं लिख रहा। मैं लोगों की मानसिकता बदलना चाहता हूं। मैं 15 बरस की उम्र से देश के भीतर और बाहर घूमता आया हूं। बचपन से मेरी चमड़ी के रंग को लेकर लोगों का रवैया मेरे लिये हैरानी का सबब रहा। 

उन्होंने कहा, जो क्रिकेट देखता है, वह समझाता होगा। मैने चिलचिलाती धूप में खेला है और मुझे इसका कोई मलाल नहीं कि मेरा रंग काला हो गया है। मैं वह कर रहा हूं जिससे मुझे प्यार है और इसके लिये मैं घंटो नेट पर बिताता हूं। मैं चेन्नई का रहने वाला हूं जो देश के सबसे गर्म इलाकों में से है। 

मुकुंद ने कहा, गोरा रंग ही लवली या हैंडसम नहीं होता। जो भी आपका रंग है, उसमें सहज रहकर अपने काम पर फोकस करें। 

उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान का भारतीय टीम के किसी सदस्य से सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा , इसका कुछ और मतलब ना निकाला जाये। इसका टीम में किसी से कोई सरोकार नहीं है। यह उन लोगों के लिये है जो चमड़ी के रंग को लेकर लोगों को निशाना बनाते हैं। कृपया इसे राजनीतिक रंग ना दें। मैं सिर्फ सकारात्मक बयान देना चाहता था जिससे कोई बदलाव आये। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement