1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अबु धाबी टेस्ट : इंग्लैंड, पाकिस्तान के बीच ड्रॉ रहा पहला मैच

अबु धाबी टेस्ट : इंग्लैंड, पाकिस्तान के बीच ड्रॉ रहा पहला मैच

 Written By: IANS
 Published : Oct 18, 2015 12:18 pm IST,  Updated : Oct 18, 2015 12:20 pm IST

अबु धाबी: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच शेख जायद स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन शनिवार को बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद अंतत: खराब रोशनी के कारण इंग्लैंड को ड्रॉ पर सहमत

अबु धाबी टेस्ट :...- India TV Hindi
अबु धाबी टेस्ट : इंग्लैंड, पाकिस्तान के बीच ड्रॉ रहा पहला मैच

अबु धाबी: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच शेख जायद स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन शनिवार को बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद अंतत: खराब रोशनी के कारण इंग्लैंड को ड्रॉ पर सहमत होना पड़ा। मैच के आखिरी दिन कुल 15 विकेट गिरे। तीन मैचों की श्रृंखला का यह पहला मैच था।

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में 263 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले कप्तान एलिस्टर कुक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पदार्पण मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा दिखाने वाले स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद की बदौलत पाकिस्तान की दूसरी पारी मात्र 173 रनों से समेटने के बाद चौथी पारी में 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने 11 ओवर में चार विकेट पर 74 रन बना लिए थे, हालांकि खराब रोशनी के कारण उन्हें मैच समाप्त करने पर सहमति जतानी पड़ी।

आठ विकेट पर 569 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड टीम ने नौ विकेट पर 598 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 75 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद पारी घोषित कर दी।

दूसरी पारी में हालांकि पाकिस्तान की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई। यूनिस खान (45) और कप्तान मिस्बाह उल हक (51) ही कुछ हद तक संघर्ष कर सके। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने 34 और सरफराज अहमद ने 27 रनों की पारी खेली। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका।

राशिद के अलावा जेम्स एंडरसन और मोइन अली ने दो-दो विकेट चटकाए।

पाकिस्तान ने पहली पारी में शोएब मलिक (245), असद शफीक (107) और हफीज (98) की बेहतरीन पारियों की बदौलत आठ विकेट पर 523 रन बनाकर पारी घोषित की थी।

इंग्लैंड ने भी कप्तान एलिस्टर कुक (263), इयान बेल (63), जोए रूट (85) और बेन स्टोक्स (57) की दमदार पारियों की बदौलत पाकिस्तान को ठोस जवाब दिया।

अब दोनों टीमें 22 से 26 अक्टूबर के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच में एकदूसरे के सामने होंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।