1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T10 League : नार्दर्न वारियर्स की जीत में चमके निकोलस पूरण, वायने पर्नेल ने भी दिखाया कमाल

T10 League : नार्दर्न वारियर्स की जीत में चमके निकोलस पूरण, वायने पर्नेल ने भी दिखाया कमाल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 31, 2021 12:33 pm IST,  Updated : Jan 31, 2021 12:33 pm IST

नार्दर्न वारियर्स ने पूरण के 21 गेंदों पर 54 रन तथा रोवमैन पावेल (आठ गेंदों पर नाबाद 24) और फैबियन एलन (10 गेंदों पर नाबाद 28) के उपयोगी योगदान से निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाये।

Northern Warriors, Delhi Bulls, Abu Dhabi T10- India TV Hindi
Northern Warriors Image Source : TWITTER/@T10LEAGUE

कप्तान निकोलस पूरण के तूफानी अर्धशतक और वायने पर्नेल की शानदार गेंदबाजी से नार्दर्न वारियर्स ने अबुधाबी टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली बुल्स को 32 रन से हराया। नार्दर्न वारियर्स ने पूरण के 21 गेंदों पर 54 रन तथा रोवमैन पावेल (आठ गेंदों पर नाबाद 24) और फैबियन एलन (10 गेंदों पर नाबाद 28) के उपयोगी योगदान से निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाये।

इसके जवाब में दिल्ली बुल्स की टीम सात विकेट पर 105 रन ही बना पायी। उसकी तरफ से रवि बोपारा ने 15 गेंदों पर 36 रन बनाये। वारियर्स की तरफ वायने पर्नेल ने 15 रन देकर तीन और रेयाड एमरिट ने 25 रन देकर दो विकेट लिये।

एक अन्य मैच में शाहिद अफरीदी की शानदार गेंदबाजी की मदद से कलंदर्स ने टीम अबुधाबी को नौ विकेट से पराजित किया।

टीम अबुधाबी ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 100 रन बनाये। उसकी तरफ से जो क्लार्क ने 34 रन बनाये। अफरीदी ने 16 रन देकर दो विकेट लिये।

कलंदर्स की टीम ने 8.2 ओवर में एक विकेट पर 104 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसकी तरफ से टॉम बैंटन ने 30, शार्जील खान ने नाबाद 40 और कप्तान सोहेल अख्तर ने नाबाद 27 रन बनाये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल