1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले ही दहशत, कोहली को काउंटी क्रिकेट से रोकने की कोशिश

भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले ही दहशत, कोहली को काउंटी क्रिकेट से रोकने की कोशिश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 27, 2018 06:08 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 06:08 pm IST

टीम इंडिया अब कुछ ही महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी. कप्तान कोहली ज़बरदस्त फॉर्म में हैं और ये ही वजह है कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी चाहते हैं कि कोहली को काउंटी क्रिकेट में खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

kohli- India TV Hindi
kohli

लंदन: साउथ अफ़्रीका को हाल ही में उसी घर में ज़बरदस्त टक्कर देने के बाद टीम इंडिया अब कुछ ही महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी. कप्तान कोहली ज़बरदस्त फॉर्म में हैं और ये ही वजह है कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी चाहते हैं कि कोहली को काउंटी क्रिकेट में खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बाब विलिस  का मानना है कि विराट कोहली को काउंटी क्रिकेट खेलने की अनुमति देना मूर्खतापूर्ण होगा. विलिस चाहते हैं कि वह उसी खराब फार्म में रहे जो2014 में थी जब भारतीय टीम यहां टेस्ट श्रृंखला खेलने आई थी.

बता दें कि कोहली अगस्त-सितंबर में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी के लिये सर्रे की ओर से काउंटी क्रिकेट खेलेंगे. विलिस ने स्काय स्पोटर्स से कहा,‘‘ विदेशी खिलाड़ियों को काउंटी खेलने की अनुमति देना मेरी समझ से परे है.’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उसका वह ख़राब फार्म जारी रहना चाहिये जो पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर था. हम नहीं चाहते कि इंग्लैंड अपनी धरती पर टेस्ट श्रृंखला हारे और इसका कारण यह हो कि हमने इन विदेशी खिलाड़ियों को यहां काउंटी खेलने का मौका दिया.’’ 

कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा यार्कशर के लिये और ईशांत शर्मा ससेक्स के लिये काउंटी क्रिकेट खेलेंगे. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल