1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019| वर्ल्ड कप 2019 के लिए हुई अफगानिस्तान टीम की घोषणा, 3 साल बाद टीम में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री

World Cup 2019| वर्ल्ड कप 2019 के लिए हुई अफगानिस्तान टीम की घोषणा, 3 साल बाद टीम में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 02:18 pm IST

तेज गेंदबाज हामिद हसन और पूर्व कप्तान असगर अफगान को विश्व कप के लिए सोमवार को घोषित हुई अफगानिस्तान की टीम में जगह दी गयी है जिसमें आईपीएल में खेल रहे राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी भी शामिल है। 

Afghanistan Announce 15 Member Team For World Cup 2019- India TV Hindi
Afghanistan Announce 15 Member Team For World Cup 2019   Image Source : @ACBOFFICIALS/TWITTER

काबुल। तेज गेंदबाज हामिद हसन और पूर्व कप्तान असगर अफगान को विश्व कप के लिए सोमवार को घोषित हुई अफगानिस्तान की टीम में जगह दी गयी है जिसमें आईपीएल में खेल रहे राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी भी शामिल है। गुलबदिन नैब की अगुवाई वाली इस टीम में मोहम्मद शहजाद और स्पिनर मुजीब उर रहमान को भी जगह मिली है। अफगान को पिछले दिनों सभी प्रारूपों की कप्तानी से हटा दिया गया था। 

हसन की तीन साल बाद टीम में वापसी हुई है हालांकि उनकी फिटनेस अब भी चिंता का सबब है। 31 साल के अफगानिस्तान के इस गेंदबाज ने 32 एकदिवसीय में 56 विकेट लिये है। 

मुख्य चयनकर्ता दौलत खान अहमदजई ने कहा,‘‘वरिष्ठ गेंदबाज हामिद हसन की टीम में वापसी हमारे लिए अच्छी खबर है। हम हालांकि अगामी अभ्यास मैचों में उनकी फॉर्म और फिटनेस को परखेंगे।’’ 

इकरम अलीखिल, करीम जन्नत और सैयद शिरजाद को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। 

टीम: 

गुलबदिन नैब (कप्तान) नूल अली जदरान, हजरतुल्लाह जजाई, रहमत शाह, असगर अफगान, हशमतुल्लाह शाहिदी, नजिबुल्लाह जदरान, सैमुल्लाह शिनवारी, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दौलत जदरान, आफताब आलम, हामिद हसन और मुजीब उर रहमान ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल