1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 त्रिकोणीय सीरीज : बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान ने दर्ज की अपनी लगातार 12वीं जीत

टी-20 त्रिकोणीय सीरीज : बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान ने दर्ज की अपनी लगातार 12वीं जीत

 Reported By: IANS
 Published : Sep 15, 2019 10:59 pm IST,  Updated : Sep 15, 2019 10:59 pm IST

अफगानिस्तान की यह लगातार 12वीं टी-20 जीत है और उसने अब ऑस्ट्रेलिया के लगातार 12 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बांग्लादेश की दो मैचों में यह पहली हार है।  

टीम अफगानिस्तान- India TV Hindi
टीम अफगानिस्तान Image Source : TWITTER: @ACBOFFICIALS

ढाका। अफगानिस्तान ने यहां शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के मैच में रविवार को मेबजान बांग्लादेश को 25 रनों से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टी-20 त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम जिम्बाब्वे है।

अफगानिस्तान की यह लगातार 12वीं टी-20 जीत है और उसने अब ऑस्ट्रेलिया के लगातार 12 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बांग्लादेश की दो मैचों में यह पहली हार है।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया और फिर बांग्लादेश को 19.5 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट कर दिया।

मेजबान बांग्लादेश के लिए महमदुल्ला ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा शब्बीर रहमान ने 24 और अफीफ हुसैन ने 16 रनों का योगदान दिया।

अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने 15 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा फरीद मलिक, कप्तान राशिद खान और गुलबदिन नैब ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले, अफगानिस्तान ने 40 रन पर अपने चार विकेट गंवाने के बाद मोहम्मद नबी के शानदार नाबाद 84 रनों की मदद से छह विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया। नबी ने 54 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्के लगाए। नबी को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

उनके अलावा असगर अफगान ने 37 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 40 रनों का योगदान दिया।

बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफुद्यीन ने चार और कप्तान शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिया।

बांग्लादेश को अपना अगला मैच बुधवार को जिम्बाब्वे के साथ खेलना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल