1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान के क्रिकेट निदेशक बने एंडी मोल्स

अफगानिस्तान के क्रिकेट निदेशक बने एंडी मोल्स

 Reported By: IANS
 Published : Oct 04, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Oct 04, 2019 04:02 pm IST

पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी लांस क्लूजनर को अफगानिस्तान ने 2020 तक अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।

Andy Moles- India TV Hindi
Andy Moles Image Source : GETTY IMAGE

काबुल। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने एंडी मोल्स को अपना नया निदेशक नियुक्त किया है। 58 साल के मोल्स इंग्लैंड में कोचिंग करते हैं। उन्हें एसीबी ने अपना मुख्य चयनकर्ता भी बनाया है।

एसीबी ने ट्वीट करते हुए बताया, "एंडी मोल्स को क्रिकेट निदेशक और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। वह अफगानिस्तान के हाल ही में खत्म हुए बांग्लादेश दौर पर टीम के अंतरिम मुख्य कोच थे। उनको खेल में 25 साल का विशाल अनुभव है और वह लेवल-4 के कोच भी हैं।"

पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी लांस क्लूजनर को अफगानिस्तान ने 2020 तक अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल