1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. UAE में पाकिस्तान के साथ वनडे और T20 सीरीज खेलना चाहता है अफगानिस्तान

UAE में पाकिस्तान के साथ वनडे और T20 सीरीज खेलना चाहता है अफगानिस्तान

 Reported By: Bhasha
 Published : May 24, 2021 10:20 am IST,  Updated : May 24, 2021 10:20 am IST

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगस्त-सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करने का इच्छुक है। 

UAE में पाकिस्तान के साथ...- India TV Hindi
UAE में पाकिस्तान के साथ वनडे और T20 सीरीज खेलना चाहता है अफगानिस्तान Image Source : GETTY

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगस्त-सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करने का इच्छुक है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद के इवेंट में अक्सर मैच खेले हैं, लेकिन कभी भी सीनीयर स्तर पर द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है, हालांकि अफगानिस्तान ने ए टीम के खिलाफ खेलने के लिए अपनी टीम को कई बार पाकिस्तान भेजा है।

पाकिस्तान बोर्ड के एक सूत्र ने कहा कि दोनों बोर्डों ने नियोजित सीरीज पर बातचीत शुरू की है जिसमें अबू धाबी या दुबई में तीन वनडे और तीन टी 20 मैच शामिल होंगे। सूत्र ने बताया कि अफगानिस्तान बोर्ड अक्टूबर में होने वाले विश्व T20 कप से पहले सीरीज कराने का इच्छुक है।

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने उस वक्त भी पीसीबी से अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज की व्यवस्था करने के लिए कहा था, जब इस साल जनवरी में मोहम्मद नबी सहित वरिष्ठ अफगान खिलाड़ी उनसे मिले थे।

अफगान खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से वरिष्ठ स्तर पर दोनों देशों के बीच उचित द्विपक्षीय सीरीज शुरू करने का अनुरोध किया था। सूत्र ने कहा कि पीसीबी अगस्त में वेस्टइंडीज से टीम के लौटने पर सीरीज खेलने के विकल्प पर विचार कर रहा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल