1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी टीम में पारी खत्म होता देख आफ़रीदी करेंगे लीग क्रिकेट का रुख़

पाकिस्तानी टीम में पारी खत्म होता देख आफ़रीदी करेंगे लीग क्रिकेट का रुख़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 31, 2017 01:26 pm IST,  Updated : Jan 31, 2017 01:26 pm IST

कराची: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद आफ़रीदी का अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग खत्म हो गया है और अब वह फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहते हैं और दुनिया भर की विभिन्न लीग में खेलने का लुत्फ़ उठाना

Afridi- India TV Hindi
Afridi

कराची: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद आफ़रीदी का अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग खत्म हो गया है और अब वह फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहते हैं और दुनिया भर की विभिन्न लीग में खेलने का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं।

यहां कराची विश्वविद्यालय परिसर में समारोह के दौरान आफ़रीदी ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं जितना क्रिकेट खेलना चाहता था खेल चुका हूं और अब मैं लीग में खेलने पर ध्यान लगाना चाहता हूं और इसका लुत्फ उठाना चाहता हूं।’ हालांकि इस तरह की अटकलें हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अफरीदी को विदाई मैच का मौका दे सकता है, लेकिन इस क्रिकेटर ने सोमवार को लगभग स्वीकार कर लिया कि वह देश के लिए अपना अंतिम मैच खेल चुके हैं।

1 मार्च को 37 साल के होने जा रहे अफरीदी पाकिस्तान की ओर से 27 टेस्ट और 398 वनडे मैच खेल चुके हैं। 98 टी20 मैच में भी वह टीम का हिस्सा रहे हैं। वनडे में उन्होंने 8064 रन बनाए हैं। इसमें 39 अर्धशतक और 6 शतक शामिल हैं। उन्होंने गेंद से भी काफी योगदान दिया है। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 395 विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल