1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विवाद के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टी20 मैच खेलने उतरेंगी मताली राज, भूमिका पर सवाल

विवाद के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टी20 मैच खेलने उतरेंगी मताली राज, भूमिका पर सवाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 05, 2019 03:47 pm IST,  Updated : Feb 05, 2019 03:47 pm IST

भारतीय वनडे टीम की कप्तान और मौजूदा इंडिया टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए विवाद के बाद पहली बार टी20 मैच खेलने उतरेगी।

Mithali Raj- India TV Hindi
Mithali Raj Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय वनडे टीम की कप्तान और मौजूदा इंडिया टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए विवाद के बाद पहली बार टी20 मैच खेलने उतरेगी। मिताली राज ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड में 2-1 से वनडे सीरीज जिताई और अब भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 3 टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। 

इस सीरीज का आगाज बुधवार को खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगी। बता दें, टी20 में भारतीय टीम की कमान हरफनमौला खिलाड़ी हरमनप्रीत के कौर के हाथों में है। विश्वकप के दौरान सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मिताली राज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी और मैच हारने के बाद यह सवाल उठने लगे थे कि क्यों उन्हें टीम से बाहर रखा गया था।

विवाद बढ़ने के बाद टीम के कोच रमेश पोवार और मितली के बीच मतभेद की खबरें आने लगी थी, लेकिन अब यह विवाद खत्म हो गया है और टीम अपने नए कोच डब्‍लूवी रमन के साथ पहली बार टी20 सीरीज खेलने उतरेगी।

इस सीरीज में मिताली राज की क्या भूमिका रहेगी इस पर सवाल उठ रहे हैं। कहा जाता है कि मिताली राज टी20 फॉर्मेट के हिसाब से काफी धीमी बल्लेबाजी करती है, लेकिन अपने आखिरी टी20 मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी जिसकी वजह से टीम इंडिया उस मैच में जीत हासिल करने में सफल रही थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल