1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिताली राज के बाद अब मैच के दौरान विराट कोहली किताब पढ़ते आए नजर, लोगों ने कहा- कूड़ेदान में फेंक दो

मिताली राज के बाद अब मैच के दौरान विराट कोहली किताब पढ़ते आए नजर, लोगों ने कहा- कूड़ेदान में फेंक दो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 24, 2019 12:09 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 12:11 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह एंटीगुआ में वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं।

मिताली राज के बाद अब...- India TV Hindi
मिताली राज के बाद अब विराट कोहली किताब पढ़ते आए नजर, लोगों ने कहा- कूड़ेदान में फेंक दो  Image Source : TWITTER

साल 2017 में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय कप्तान मिताली राज ने किताब पढ़ते हुए काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद मिताली राज ने बताया था कि किताब पढ़ने से उन्हें मैदान का तनाव कम करने में काफी मदद मिलती है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रिया दी थी।

अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह एंटीगुआ में वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान "डिटोक्स योर ईगो: सेवन इजी स्टेप्स को अचीविंग फ्रीडम, हेप्पीनेस एंड सक्सेस इन योर लाइफ" नाम की बुक पढ़ते नजर आए।

मैच के दैरान विराट की किताब पढ़ते हुए फोटो जैसे ही सामने आई वैसे ही सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गई। इस फोटो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन कमेंट्स पर...

जॉन्स नाम के ट्विटर यूजर ने मिताली राज और विराट कोहली फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "विराट कोहली महिला कप्तान मिताली राज बनने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय कप्तान के बीच किताब पढ़ने का ट्रैंड जारी है।"

इंडियन स्पोर्ट्स फैन ने विराट और एक अन्य क्रिकेटर का फोटो पोस्ट किया जिसमें दोनों यही किताब पढ़ते देखे जा सकते हैं। यूजर ने लिखा, "आखिरकार कप्तान कोहली ने डिटोक्स योर ईगो किताब पढ़ने का फैसला कर ही लिया जिसकी उन्हें बहुत जरूरत थी। ये पहली बार नहीं है जब कोई क्रिकेटर इस किताब को पढ़ रहा है।"

लॉस्ट नाम के यूजर ने लिखा, "कोई कोहली से उस किताब को कूड़ेदान में फेंकने के लिए कहो। विराट आज जो भी है वो इसी इगो की वजह से है। चिंतन ने लिखा, "विराट एक सही किताब पढ़ रहे हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल