1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानें 2007 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने अपने नन्हे फैन से किया कौन सा वादा पूरा किया

जानें 2007 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने अपने नन्हे फैन से किया कौन सा वादा पूरा किया

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Sep 24, 2017 07:08 pm IST,  Updated : Sep 24, 2017 07:13 pm IST

धोनी ने अपने नन्हे फैन से वादा किया था कि अगर टीम इंडिया 2007 टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीतने में कामयाब रहती है तो वो उसे तोहफे में अपनी जर्सी देंगे।

dhoni- India TV Hindi
dhoni

नई दिल्ली: अपने प्रदर्शन और अपनी लीडरशिप क्वालिटी की वजह से महेन्द्र सिंह धोनी हर बार क्रिकेट मैदान पर करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों पर खरे उतरते आए हैं। धोनी ना सिर्फ अपने क्रिकेट की कारण फैंस के बीच लोकप्रिय हैं बल्कि उनका कूल अंदाज भी उनको सभी का फेवरेट बनाता है। माही क्रिकेट मैदान पर जो कमिटमेंट करते हैं उसे तो पूरा करते ही हैं, साथ ही वो अपने फैंस से की कमिटमेंट भी नहीं भूलते। ऐसा ही एक वाक्या आज से ठीक 10 साल पहले हुआ था।

24 सितंबर यानि आज ही के दिन धोनी ने अपने एक नन्हे क्रिकेट फैन से किया वादा पूरा किया था। दरअसल धोनी ने स्टेडियम में मौजूद अपने एक नन्हे फैन से कहा था कि अगर टीम इंडिया 2007 टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीतने में कामयाब रहती है तो वो उसे तोहफे में अपनी टीम इंडिया की जर्सी देंगे और धोनी ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने इस फैन से किया वादा पूरा किया। धोनी ने खचाखच भरे स्टेडयम के बीच मैदान पर अपनी जर्सी उतारकर अपने नन्हे फैन को पहना दी।

Dhoni
Dhoni

गौरतलब है कि 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहले टी 20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन हराकर खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में सबसे ज्यादा 75 रन की पारी खेली थी। जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। जिससे टीम उबर नहीं पाई और रेगुलर इंटरवल्स में विकेट गंवाती रही। हालांकि मिस्बाह उल हक ने एक छोर संभाले रखा।

आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे और भारत को चाहिए था एक विकेट। धोनी ने आखिरी ओवर में गेंद युवा गेंदबाज जोगिंदर शर्मा को थमाई। धोनी के इस फैसले से सभी हैरान थे। जोगिंदर की दूसरी गेंद पर मिसबाह ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद तो जैसे भारतीय फैंस की सारी उम्मीदें धराशायी हो गई थी। अब पाकिस्तान को 4 गेंदों पर सिर्फ 6 रन चाहिए थे। जोगिंदर की अगली गेंद पर मिस्बाह छक्का लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए। बाउंड्री पर खड़े श्रीसंत ने शानदार कैच लपका और इसके साथ ही टीम इंडिया ने पहला टी 20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल