ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली ने अपने बल्ले से धमाल मचा दिया..उन्होंने इस मुश्किल दौरे में ना सिर्फ रन बनाए बल्कि विराट ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले..अपने बल्ले के दम पर उन्होंने टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत भी दिलाई...आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे विराट ने पूरी दुनिया में अपनी धाक जमा दी है
ये है विराट का युग....जी हां वो विराट कोहली जिससे आज हर गेंदबाज थर्राता है..वो विराट कोहली जिसके लिए ना तो हालात मायने रखते हैं और ना ही पिच की तेज़ी और उछाल....मैदान कोई भी हो, विरोधी कोई भी हो, विराट मैदान पर आते हैं और गेंदबाजों की धुनाई कर दुश्मन के घर में तिरंगा गाड़ देते हैं।
ऑस्ट्रेलिया में छा गए विराट
जिस ऑस्ट्रेलिया में बड़े बड़े बल्लेबाज रन नहीं बना पाते, जिस ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का हर बैट्समैन लड़खड़ाता है उसी ऑस्ट्रेलियाई ज़मीं पर विराट ने ऐसी बल्लेबाज़ी की कि हर कोई हैरान रह गया। वनडे सीरीज में टीम इंडिया की रन मशीन ने 5 मैचों में 76.20 के औसत से 381 रन बनाए जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। वहीं टी-20 सीरीज में विराट ने तीनों मैचों में अर्धशतक लगाए और उनका औसत 199 का रहा। तीन टी-20 मैचों की सीरीज के सभी मैचों में अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया के इस बल्लेबाज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
कोहली के हैरतअंगेज आंकड़ें
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली ने 8 में 7 पारियों 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। इस कारनामे के साथ ही वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए...विराट ने सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया...
क्यों सुपरहिट हैं विराट
जबर्दस्त टेक्निक और टाइमिंग...शानदार टेंपरामेंट...और जानदार फिटनेस...ये है विराट की सफलता का राज जो उन्हें दुनिया के दूसरे बल्लेबाजों से अलग करता है...किस हालात में कैसे बल्लेबाजी करनी है और किस शॉट को कब खेलना है ये विराट बखूबी जानते हैं...
सिर्फ तकनीक ही नहीं विराट की कामयाबी की एक और वजह उनकी आक्रामकता भी है। जी हां एग्रेशन..एक ऐसा टैग जो विराट की पहचान बन चुका है...
दुश्मन की आंखों में आंखें डालकर उसे चित करने में विराट को बेहद मजा आता है...आक्रामकता विराट को ज्यादा रन बनाने के लिए प्रेरित करती है..
विराट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने बल्ले से भारत ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई फैंस का भी दिल जीत लिया। उन्होंने अपने कमाल के प्रदर्शन से टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाई।
अब वर्ल्ड टी 20 करीब है...जहां एक बार फिर इस बल्लेबाज से अद्भुत और अविश्वसनीय प्रदर्शन की उम्मीद है...