1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर किए गए मोहम्मद आमिर घरेलू क्रिकेट की ओर लौटे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर किए गए मोहम्मद आमिर घरेलू क्रिकेट की ओर लौटे

 Reported By: IANS
 Published : Oct 01, 2018 10:42 am IST,  Updated : Oct 01, 2018 10:42 am IST

26 साल के आमिर ने पिछले पांच मैचों में एक विकेट हासिल नहीं किया है और अब उन्होंने इसी के चलते घरेलू क्रिकेट में खेलने का फैसला किया है।

मोहम्मद आमिर - India TV Hindi
मोहम्मद आमिर 

लाहौर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज से पाकिस्तान टीम से बाहर किए गए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी खोई हुई फॉर्म और लय को हासिल करने के लिए अब घरेलू क्रिकेट का रुख किया है। 26 साल के आमिर ने पिछले पांच मैचों में एक विकेट हासिल नहीं किया है और अब उन्होंने इसी के चलते घरेलू क्रिकेट में खेलने का फैसला किया है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर पाकिस्तान की घरेलू टीम डिपार्टमेंटल टीम सुई साउदर्न गैस कॉरपोरेशन (एसएसजीसी) से जुड़े हैं। वह तीन साल बाद इस टीम से जुड़े हैं। इससे पहले उन्होंने 2015 में एसएसजीसी टीम के लिए तीन मैच खेले थे। 

पाकिस्तान के लिए 33 टेस्ट, 46 वनडे और 41 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके आमिर ने इस वर्ष 10 मैचों में मात्र तीन विकेट हासिल किए हैं। वह हाल में संपन्न एशिया कप में भी विकेट के लिए संघर्ष करते रहे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल