1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट रैंकिंग में रहाणे को बड़ा नुकसान, फायदे में पुजारा और विजय

टेस्ट रैंकिंग में रहाणे को बड़ा नुकसान, फायदे में पुजारा और विजय

 Written By: IANS
 Published : Nov 14, 2016 07:16 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 07:16 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बल्ले से नाकाम रहे भारतीय टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को सोमवार को जारी ICC की टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में 4 स्थान का नुकसान हुआ है।

Ajinkya Rahane | Getty Images- India TV Hindi
Ajinkya Rahane | Getty Images

दुबई: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बल्ले से नाकाम रहे भारतीय टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को सोमवार को जारी ICC की टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में 4 स्थान का नुकसान हुआ है। रहाणे राजकोट टेस्ट की पहली पारी में 13 और दूसरी पारी में मात्र एक रन बना सके और टेस्ट बल्लेबाजों को रैंकिंग में नौवें स्थान पर खिसक गए।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहली पारी में शतक लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय को 2-2 स्थान का फायदा हुआ है। पुजारा और मुरली क्रमश: 11वें और 23वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं 49 रनों की मैच बचाऊ पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 14वें स्थान पर आ गए हैं। बल्लेबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ टॉप पर कायम हैं। वहीं राजकोट टेस्ट में पदार्पण करने वाले हसीब हमीद ने शानदार शुरुआत की है। 31 और 82 रनों की पारी खेलने वाले हमीद को 64वां स्थान मिला है। इसी मैच में इंग्लैंड की तरफ से शतक लगाने वाले जोए रूट और कप्तान एलिस्टर कुक एक-एक स्थान के फायदे के साथ क्रमश: दूसरे और 10वें स्थान पर आ गए हैं।

​

Steve Smith | Getty Images
Steve Smith | Getty Images

स्टीव स्मिथ अभी भी टॉप पर बने हुए हैं। (फोटो: Getty Images)

टॉप 10 के बाहर इंग्लैंड के लिए इसी मैच में सेंचुरी लगाने वाले मोइन अली और बेन स्टोक्स को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। अली 6 स्थान की छलांग लगाते हुए 26वें पायदान पर आ गए हैं। वहीं, स्टोक्स 8 स्थान की छलांग लगाकर 32वें स्थान पर आ गए हैं। टॉप 10 में काफी हलचल देखने को मिली है। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन एक स्थान खिसकर नंबर 3 पर आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और अब्राहम डिविलियर्स एक-एक स्थान की छलांग के साथ क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर आ गए हैं।

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टॉप पर कायम हैं। श्रीलंका के वरिष्ठ खिलाड़ी रंगना हेराथ को 2 स्थान का फायदा हुआ है। वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रवींद्र जडेजा ने अपना सातवां स्थान कायम रखा है। चोट से जूझ रहे जेम्स एंडरसन एक स्थान फिसल कर चौथे स्थान पर आ गए हैं। वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड को भी एक स्थान का नुकसान है और वह छठे स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद 17 स्थान चढ़कर 61वें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने राजकोट टेस्ट में 7 विकेट लिए। स्टोक्स हरफनमौला खिलाड़ियों में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर आ गए हैं। उन्हें तीसरा स्थान मिला है। इस रैंकिंग में अश्विन पहले स्थान पर हैं। वहीं बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।