1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रहाणे ने कार्नरस्टोन स्पोर्ट से किया करार

रहाणे ने कार्नरस्टोन स्पोर्ट से किया करार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 29, 2016 05:27 pm IST,  Updated : Jun 29, 2016 05:29 pm IST

भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई स्थित एजेंसी कार्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट(CSE) के साथ करार किया है। यह एजेंसी भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली का भी प्रबंधन करती है और रहाणे के भी एक्सक्लूसिव अधिकार कंपनी के पास होंगे।

Ajinkya rahane - India TV Hindi
Ajinkya rahane Image Source : PTI

मुंबई: भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई स्थित एजेंसी कार्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट(CSE)  के साथ करार किया है। यह एजेंसी भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली का भी प्रबंधन करती है और रहाणे के भी एक्सक्लूसिव अधिकार कंपनी के पास होंगे। कंपनी रहाणे के ब्रांड प्रायोजन, व्यावसायिक हित और सोशल तथा डिजिटल मीडिया से जुड़े हित देखेगी।

ये भी पढ़े- VIDEO: रहाणे बोले किसी भी नंबर पर बैटिंग करने के लिए तैयार

रहाणे ने कहा, मैं बेहद रोमांचित हूं और कार्नरस्टोन स्पोर्ट की टीम के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

कार्नरस्टोन स्पोर्ट विशेष रूप से कोहली, रोहित शर्मा (डिजिटल एंड लाइसेसिंग), उमेश यादव, वरूण आरोन, राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री और ड्राइवर जेहान दारूवाला के हितों का प्रतिनिधित्व करता है।

अतीत में एजेंसी युवराज सिंह, शिखर धवन, मुरली विजय, रोबिन उथप्पा, सानिया मिर्जा, दीपिका पल्लीकल जैसे कई खिलाडि़यों का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल