1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अकिला धनंजय को इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी की अनुमति मिली

अकिला धनंजय को इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी की अनुमति मिली

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 19, 2019 06:35 am IST,  Updated : Feb 19, 2019 06:35 am IST

आईसीसी के अनुसार धनंजय ने अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार किया जिसकी समीक्षा दो फरवरी को चेन्नई में की जायेगी। 

अकिला धनंजय को...- India TV Hindi
अकिला धनंजय को इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी की अनुमति मिली  Image Source : GETTY IMAGES

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजय को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी की अनुमति दे दी। आईसीसी के अनुसार धनंजय ने अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार किया जिसकी समीक्षा दो फरवरी को चेन्नई में की जायेगी। आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘मैच अधिकारी फिर धनंजय का एक्शन संदिग्ध पाये जाने पर शिकायत कर सकते हैं।’’ 

श्रीलंका में दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान संदिग्ध एक्शन के लिए धनंजय की शिकायत की गई थी। जिसके बाद श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय को अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया था।

श्रीलंका ने अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया है। टीम में अकिला धनंजय की वापसी हुई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल