1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ी निकले कोरोना निगेटिव

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ी निकले कोरोना निगेटिव

 Reported By: IANS
 Published : Dec 21, 2020 12:57 pm IST,  Updated : Dec 21, 2020 12:57 pm IST

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इस बात की जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

South Africa Test Team- India TV Hindi
South Africa Test Team Image Source : GETTY IMAGES

जोहान्सबर्ग| बॉक्सिंग डे से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम के सभी खिलाड़ी कोविड-19 निगेटिव आए हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इस बात की जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

सीएसए ने रविवार को एक बयान में कहा, "सीएसए इस बात को बता कर संतुष्ट है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम का कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। यह टेस्ट टीम के बायो बबल वातावरण में जाने से पहले कल किया गया था।"

बोर्ड ने शुक्रवार को बताया था कि पहले राउंड के टेस्ट में टीम के दो खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं।

सीएसए ने बयान में कहा था, "खिलाड़ी अब टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और कोविड-19 प्रोटोकॉल्स में उन्हें रखा जाएगा। उन्हें तुरंत प्रभाव से आइसोलेशन में भेजा जाएगा। सीएसए की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ का ध्यान रखेगी।"

बयान के मुताबिक, "सीएसए इस बात की भी पुष्टि करती है कि टीम का कोई अन्य खिलाड़ी उन लोगों के संपर्क में नहीं आया है।"

यह भी पढ़ें- हाथ में हुए फ्रैक्चर के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुए मोहम्मद शमी : रिपोर्ट

यह खबर आने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन खिलाड़ियों-रेनार्ड वान टोंडर, लुथो सिपाम्ला और ड्वायन प्रीटोरियस को टेस्ट टीम में शामिल किया था।

पहला टेस्ट सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क पर 26 दिसंबर से शुरू होगा जबकि दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से जोहन्सबर्ग के वंडर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को मिली हार के बावजूद कप्तान विराट कोहली की टेस्ट रैंकिंग में हुआ सुधार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल