1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, MI vs CSK: इन आंकड़ों को देखते हुए धोनी की हार हुई पक्की, क्या चौथी बार ट्रॉफी उठाएंगे रोहित शर्मा?

IPL 2019, MI vs CSK: इन आंकड़ों को देखते हुए धोनी की हार हुई पक्की, क्या चौथी बार ट्रॉफी उठाएंगे रोहित शर्मा?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 12, 2019 07:26 pm IST,  Updated : May 12, 2019 07:26 pm IST

आईपीएल 2019 का फाइनल मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। यह दोनों टीम अभी तक 3-3 बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। 

All the three previous MI-CSK finals were won by team batting first- India TV Hindi
All the three previous MI-CSK finals were won by team batting first Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2019 का फाइनल मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। यह दोनों टीम अभी तक 3-3 बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। आज का मैच जीतकर यह दोनों ही टीमें इतिहास रचना चाहेगी। इस खिताबी मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है और साथ ही चौथी बार खिताब जीतने की और अपने एक और कदम बढ़ा दिया है।

अगर पिछले कुछ आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक जीने भी फाइनल मुकाबले हुए है उसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही बाजी मारी है।

साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल फाइनल मुकाबले में मुंबई को 22 रन से मात देकर फाइनल में मात दी थी, वहीं साल 2013 और 2015 में मुंबई ने क्रमश: 23 और 41 रन से पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को मात दी थी।

ये आंकड़े बताते हैं कि आज मुंबई की टीम चेन्नई को मात देने में कामयाब रहेगी और रिकॉर्ड चौथी बार खिताब को अपने नाम करेगी।

रोहित शर्मा ने इस मैच में एक बदलाव किया है। मुंबई की टीम में जयंत यादव की जगह मिशेल मैक्लेनेघन की एंट्री हुई है वहीं चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल