1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुणे टेस्ट: रेनशॉ के बीच में रिटायर होने की बॉर्डर ने की आलोचना

पुणे टेस्ट: रेनशॉ के बीच में रिटायर होने की बॉर्डर ने की आलोचना

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2017 09:38 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 09:38 pm IST

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर ने गुरुवार को भारत के खिलाफ पुणे में पहले टेस्ट मैच के दौरान मैट रेनशॉ के पेट में गड़बड़ी के कारण पारी के बीच में रिटायर होने की आलोचना की।

Allan Border | Getty Images- India TV Hindi
Allan Border | Getty Images

सिडनी: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर ने गुरुवार को भारत के खिलाफ पुणे में पहले टेस्ट मैच के दौरान मैट रेनशॉ के पेट में गड़बड़ी के कारण पारी के बीच में रिटायर होने की आलोचना की। रेनशॉ ने अपने सलामी जोड़ीदार डेविड वॉर्नर के आउट होने के तुरंत बाद अंपायर से बात की। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने उसी समय क्रीज पर उतरे बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से भी बात की और फिर ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया और रिटायर्ड होकर पवेलियन लौट गए। रेनशॉ का इस तरह से क्रीज छोड़ना हालांकि बॉर्डर को नागवार गुजरा। इस सलामी बल्लेबाज ने फिर वापसी की और कुल 68 रन बनाए। 

बॉर्डर ने फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा, ‘एक कप्तान के तौर पर मैं इससे खुश नहीं होता। मैंने ऐसे पहले कभी नहीं देखा। उसका उसी समय पेट खराब हुआ और वह शायद डेविड वॉर्नर के आउट होने के तुरंत बाद दौड़ लगाकर शौचालय जाने की कोशिश कर रहा था।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल