1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई के चयनकर्ताओं को हटाने के लिए एसजीएम बुलाने की मांग, अजीत अगरकर हैं चीफ सलेक्टर

मुंबई के चयनकर्ताओं को हटाने के लिए एसजीएम बुलाने की मांग, अजीत अगरकर हैं चीफ सलेक्टर

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 12, 2019 07:45 am IST,  Updated : Feb 12, 2019 07:45 am IST

पारसी जिमखाना के उपाध्यक्ष और क्रिकेट सचिव खोदैद यज्देगर्दी ने 21 फरवरी को एमसीए की एसजीएम बुलाने की मांग की है। 

मुंबई के चयनकर्ताओं...- India TV Hindi
मुंबई के चयनकर्ताओं को हटाने के लिए एसजीएम बुलाने की मांग, अजीत अगरकर हैं चीफ सलेक्टर

मुंबई: रणजी और अंडर-23 टीम की चयन में अनियमितताओं का आरोप लगते हुए मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से जुडे क्लब के एक अधिकारी ने विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाने की मांग की जिससे दो सदस्यीय मौजूदा चयन पैनल को बदला जा सके। पारसी जिमखाना के उपाध्यक्ष और क्रिकेट सचिव खोदैद यज्देगर्दी ने 21 फरवरी को एमसीए की एसजीएम बुलाने की मांग की है। 

एमसीए सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर है जिसमें दूसरे सदस्य पूर्व भारतीय स्पिनर नीलेश कुलकर्णी है। खोदैद ने यह साफ किया कि वह इस एसजीएम का आयोजन व्यक्तिगत स्तर पर करना चाहते है। 

खोदैद ने अपनी नोटिस में कहा, ‘‘ यह सूचना दी जा रही कि एमसीए के सदस्यों की एसजीएम का आयोजन 21 फरवरी को शाम छह बजे वानखेड़े स्टेडियम के लाउंज में होगा। इसमें वर्तमान रणजी और अंडर 23 चयन समिति को हटा कर नयी चयन समिति नियुक्त की जाएगी।।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल