1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 17 साल की इस क्रिकेटर ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में खेली 232* रनों की पारी

17 साल की इस क्रिकेटर ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में खेली 232* रनों की पारी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 14, 2018 06:37 am IST,  Updated : Jun 14, 2018 06:37 am IST

न्यूजीलैंड की एमेलिया केर ने 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिला क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

एमेलिया केर - India TV Hindi
एमेलिया केर 

डबलिन: न्यूजीलैंड की एमेलिया केर ने 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिला क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। केर ने ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के 1997 में बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (नाबाद 229) को पीछे छोड़ दिया।

17 साल की केर ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 232 रनों की नाबाद पारी खेली और महिला क्रिकेट सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम किया। उन्होंने इस दौरान 145 गेंदों का सामना किया और 31 चौके तथा दो छक्के लगाए। 

केर की रिकॉर्ड नाबाद दोहरे शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों में तीन विकेट पर 440 रन का विशाल स्कोर बनाया है। 

महिला क्रिकेट में केर से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम था जो उन्होंने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ मुंबई में बनाया था। उन्होंने उस समय 229 रन की नाबाद पारी खेली थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल