1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Shocking: क्रिकेटर अमित मिश्रा पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Shocking: क्रिकेटर अमित मिश्रा पर यौन उत्पीड़न का आरोप

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 20, 2015 09:00 pm IST,  Updated : Oct 21, 2015 09:52 am IST

बेंगलुरू: भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा को बेंगलुरू पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया। पुलिस ने बताया कि पिछले महीने यहां होटल के कमरे में महिला के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में उनके खिलाफ

Shocking: क्रिकेटर अमित...- India TV Hindi
Shocking: क्रिकेटर अमित मिश्रा पर यौन उत्पीड़न का आरोप

बेंगलुरू: भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा को बेंगलुरू पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया। पुलिस ने बताया कि पिछले महीने यहां होटल के कमरे में महिला के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) संदीप पाटिल ने कहा, हमने नोटिस भेजकर भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा को पिछले महीने शहर में कथित तौर पर महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में तलब किया है।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 328 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पाटिल ने बताया कि मिश्रा को एक हफ्ते के भीतर पेश होने को कहा गया है और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि मिश्रा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। महिला ने पिछले महीने अशोक नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि जब वह मिश्रा से उनके होटल के कमरे में मिलने गई तो इस क्रिकेटर ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल