1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेंगलुरु में गिरफ्तार हुए अमित मिश्रा, मिली जमानत

बेंगलुरु में गिरफ्तार हुए अमित मिश्रा, मिली जमानत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 27, 2015 02:21 pm IST,  Updated : Oct 27, 2015 08:54 pm IST

बेंगलुरु: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अमित मिश्रा को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया, लेकिन उन्हें इस मामले में फौरन जमानत भी मिल गई है। मिश्रा पर एक महिला

बेंगलुरु में गिरफ्तार...- India TV Hindi
बेंगलुरु में गिरफ्तार हुए अमित मिश्रा, मिली जमानत

बेंगलुरु: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अमित मिश्रा को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया, लेकिन उन्हें इस मामले में फौरन जमानत भी मिल गई है। मिश्रा पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने होटल के कमरे में उनका यौन उत्पीड़न किया था। बेंगलुरु के डीसीपी संदीप पाटिल ने भी गिरफ्तारी के वक्त कहा था कि मिश्रा ने जमानती अपराध किया है इसलिए उन्हें बेल मिल जाएगी।

डीसीपी (सेंट्रल) संदीप पाटिल ने पीटीआई से कहा, मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इस क्रिकेटर को अशोक नगर पुलिस थाने में लगभग तीन घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पिछले महीने महिला की शिकायत पर उन्हें समन जारी किया था जिसके बाद आज मिश्रा उसके समक्ष उपस्थित हुए।
इस लेग स्पिनर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच के लिये भारतीय टीम में रखा गया है।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह मिश्रा की अनुपस्थिति में उसके कमरे में चली गयी। उसी समय मिश्रा भी वहां पहुंच गया और दोनों के बीच इसके बाद तीखी बहस हुई। महिला ने आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौच की। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला के खिलाफ मारपीट या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आपको बता दें कि मिश्रा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि महिला ने पिछले महीने अशोक नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि जब वह मिश्रा से उनके होटल के कमरे में मिलने गई तो इस क्रिकेटर ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल