1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. घरेलू सीजन में गुलाबी गेंद से नहीं होगा टेस्ट मैच: अनुराग ठाकुर

घरेलू सीजन में गुलाबी गेंद से नहीं होगा टेस्ट मैच: अनुराग ठाकुर

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 26, 2016 09:26 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 09:26 pm IST

BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि इस घरेलू सत्र में गुलाबी गेंद टेस्ट क्रिकेट में इस्तेमाल नहीं की जायेगी। इस बयान से ठाकुर ने भारत के इस लंबे घरेलू सत्र में पहले डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी की अटकलों पर भी विराम लगा दिया।

Anurag Thakur. (Photo: PTI)- India TV Hindi
Anurag Thakur. (Photo: PTI)

नयी दिल्ली: BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि इस घरेलू सत्र में गुलाबी गेंद टेस्ट क्रिकेट में इस्तेमाल नहीं की जायेगी। इस बयान से ठाकुर ने भारत के इस लंबे घरेलू सत्र में पहले डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी की अटकलों पर भी विराम लगा दिया। 

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय टीम इस घरेलू सत्र में 13 टेस्ट मैच खेलेगी जो फरवरी-मार्च तक चलेंगे। उन्हें लगता है कि बीसीसीआई को टेस्ट में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करने पर फैसला करने से पहले दलीप ट्रॉफी की तरह और प्रयोगों की जरूरत है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही यह शुरू कर चुकी है। ठाकुर ने कहा, ‘गुलाबी गेंद के बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। जहां तक दलीप ट्राफी में दूधिया रोशनी में इसके आयोजन का संबंध है तो यह काफी सफल रहा। लेकिन आपको फैसला करने से पहले पूर्ण परिदृश्य में देखना होगा।’ 

BCCI अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें अंतिम निर्णय लेने से पहले कई क्षेत्रों को देखना होगा। मैं फैसला करने से पहले वैज्ञानिक तरीके से विस्तृत जानकारी लेना चाहूंगा, लेकिन अभी हम इस सीजन में गुलाबी गेंद को लागू करने के लिये तैयार नहीं हैं। गुलाबी गेंद का इस्तेमाल न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में होना था लेकिन इस फैसले ने उन अटकलों को समाप्त कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज में ऐसा हो सकता था। घरेलू टीम बांग्लादेश के खिलाफ भी एक टेस्ट मैच खेलेगी।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल