1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट-अनुष्का की लव स्टोरी पर बीसीसीआई नहीं लगा पाएगा लगाम, अब यहां करेंगी चीयर

विराट-अनुष्का की लव स्टोरी पर बीसीसीआई नहीं लगा पाएगा लगाम, अब यहां करेंगी चीयर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 10, 2018 04:40 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 04:40 pm IST

अनुष्का शर्मा एक बार फिर कोहली को चीयर करने मैदान में पहुंचेंगी।

anushka-virat- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा एक बार फिर कोहली को चीयर करने मैदान में पहुंचेंगी। Image Source : INSTAGRAM

क्रिकेट की दुनिया में विराट-अनुष्का की जोड़ी काफी सुर्खियां बटौरती हैं, लेकिन हाल ही में बीसीसीआई ने उन्हें तब झटका दिया था जब उन्होंने विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों को अपनी पत्नियां ले जाने पर रोक लगाने का ऐलान किया था। इस फैसले के बाद कप्तान कोहली ने बीसीसीआई से गुजारिश की थी कि वह विदेशी दौरे पर पत्नियों को साथ ले जाने दें।

लेकिन अब मैच तो भारत में ही है ऐसे में अनुष्का शर्मा एक बार फिर कोहली को चीयर करने मैदान में पहुंचेंगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अनुष्का विराट को चीयर करने भले ही ना पहुंच पाई हो, लेकिन इन दोनों की यह लव स्टोरी आपको हैदराबाद के मैच में देखने को मिल सकती है।

दरअसल, हाल ही में दोनों टीमें हैदराबाद पहुंची है जहां मीडिया ने विराट को अनुष्का के साथ स्पॉट किया। इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही है कि अनुष्का विराट को चीयर करने हैदराबाद के मैदान पर आ सकती है।

वैसे तो अनुष्का शर्मा को कई बार विराट को मैदान पर चीयर करते हुए देखा गया है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी वो कई मैचों में अपने पति को सपोर्ट करने मैदान पर पहुंची थी।

अब देखने वाली बात यह होगी कि भारत को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है ऐसे में बीसीसीआई विराट के कहने पर पत्नियों को साथ विदेशी दौरे पर जाने की इजाजत देगा या नहीं?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल