1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टार इंडिया की जगह भारतीय क्रिकेट टीम की नई प्रायोजक होगी ओप्पो

स्टार इंडिया की जगह भारतीय क्रिकेट टीम की नई प्रायोजक होगी ओप्पो

 Written By: IANS
 Published : Mar 07, 2017 02:28 pm IST,  Updated : Mar 07, 2017 04:52 pm IST

मुंबई: ओप्पो मोबाइल इंडिया कंपनी अब भारतीय क्रिकेट टीम की नई प्रायोजक होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को यह घोषणा की। बीसीसीआई ने कहा, "यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि

sponsor- India TV Hindi
sponsor

मुंबई: ओप्पो मोबाइल इंडिया कंपनी अब भारतीय क्रिकेट टीम की नई प्रायोजक होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को यह घोषणा की। बीसीसीआई ने कहा, "यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ओप्पो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भारतीय क्रिकेट टीम की नई प्रायोजक होगी।"

बोर्ड ने बताया कि ओप्पो की बीसीसीआई के साथ यह नई साझेदारी इस साल अप्रैल से शुरू होगी और अगले पांच साल तय कायम रहेगी। प्रायोजक के तौर पर स्टार इंडिया का बीसीसीआई के साथ समझौता मार्च के अंत में समाप्त हो रहा है। अप्रैल से यह जगह ओप्पो के हिस्से में आ जाएगी।

बीसीसीआई के प्रायोजकों में स्टार इंडिया के अलावा सहारा कंपनी भी रह चुकी है। स्टार इंडिया से पहले सहारा भारतीय टीम की प्रायोजक थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।