1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v WI : तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिये इंग्लैंड की टीम में इन 3 धाकड़ गेंदबाजों की हुई वापसी

ENG v WI : तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिये इंग्लैंड की टीम में इन 3 धाकड़ गेंदबाजों की हुई वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 23, 2020 08:16 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 08:16 pm IST

इंग्लैंड टीम ने शुक्रवार, 24 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरु हो रहे निर्णायक तीसरे टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है।

ENG v WI : तीसरे और अंतिम...- India TV Hindi
ENG v WI : तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिये इंग्लैंड की टीम में इन 3 धाकड़ गेंदबाजों की हुई वापसी Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड टीम ने शुक्रवार, 24 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरु हो रहे निर्णायक तीसरे टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। आर्चर के अलावा दूसरे टेस्ट से बाहर रहे जेम्स एंडरसन और मार्क वुड भी वापसी करने में सफल हुए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ये जानकारी दी।

बता दें, 25 वर्षीय आर्चर को COVID-19 जैव-सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। आर्चर की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के लिए उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद आर्चर को 5 दिन के लिए क्वारंटाइन में भेज दिया गया और दूसरे कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव पाए जाने के बाद ही तीसरे टेस्ट के लिए टीम से जुड़ने की इजाजत दी गई।

आर्चर, एंडरसन और वुड को अब तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के लिए ब्रॉड, वोक्स और कुरैन के साथ मुकाबला करना होगा। साउथैम्पटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच विंडीज ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी जबकि दूसरे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड ने 113 रनों फतह हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी।

इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम इस प्रकार है : जोए रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्‍स, जोस बटलर, जैक क्रॉवले, सैम कुरैन, ओली पोप, डॉम सिब्ले, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल