1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिस लीग में युवराज सिंह ने लगाई रनों की झड़ी उसी लीग में फनी तरीके से रन आउट हुए अर्जुन तेंदुलकर, देखें वीडियो

जिस लीग में युवराज सिंह ने लगाई रनों की झड़ी उसी लीग में फनी तरीके से रन आउट हुए अर्जुन तेंदुलकर, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 01, 2019 06:35 pm IST,  Updated : Feb 03, 2019 06:54 pm IST

डीवाई पाटिल टी20 कप के एक मैच का यह वीडियो है। इस मैच में अर्जुन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वो फनी अंदाज में रन आउट हुए।

Arjun Tendulkar- India TV Hindi
Arjun Tendulkar Image Source : TWITTER/LORD'S

उभरते क्रिकेट सितारों में एक नाम क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का भी आता है। अकसर वह अपनी घातक गेंदबाजी या फिर आतिशी बल्लेबाजी की वजह से चर्जा में रहते हैं, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह फनी तरीके से रन आउट होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

डीवाई पाटिल टी20 कप के एक मैच का यह वीडियो है। इस मैच में अर्जुन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वो फनी अंदाज में रन आउट हुए। 11वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन चुराने के चक्कर में पहले तो अर्जुन रन आउट होते-होते बचे। इस दौरान उन्होंने ओवर थ्रो का एक रन लिया, लेकिन जब दूसरे फील्डर ने गेंद कीपर के पास नहीं फेकी तो अर्जुन ने एक और रन चुराना चाहा। इस चक्कर में वो रन आउट हो गए। अर्जुन ने आउट होने से पहले 28 गेंदों में 35 रन बनाए।

इसी लीग में भारत के सिक्स किंग युवराज सिंह ने भी 57 गेंदों पर 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में एयर इंडिया की ओर से खेलते हुए यह पारी मुंबई कस्टम के खिलाफ खेली। युवराज सिंह के बल्ले से काफी समय बाद ऐसी पारी देखने को मिली थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल