1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे टूर्नामेंट के लिए अंडर-19 टीम में चुने गए अर्जुन तेंदुलकर

वनडे टूर्नामेंट के लिए अंडर-19 टीम में चुने गए अर्जुन तेंदुलकर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 11, 2017 01:41 pm IST,  Updated : Sep 11, 2017 01:41 pm IST

बहुत जल्द भारतीय क्रिकेट फैंस को मैदान पर एक बार फिर तेंदुलकर नज़र आएंगे लेकिन ये सीनियर नहीं बल्कि जूनियर तेंदुलकर होंगे। दरअसल क्रेकट के गॉड माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की अंडर-19 टीम के लिए चुना गया है।

arjun_tendulkar- India TV Hindi
arjun_tendulkar

मुंबई: बहुत जल्द भारतीय क्रिकेट फैंस को मैदान पर एक बार फिर तेंदुलकर नज़र आएंगे लेकिन ये सीनियर नहीं बल्कि जूनियर तेंदुलकर होंगे। दरअसल क्रेकट के गॉड माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की अंडर-19 टीम के लिए चुना गया है। ये अंडर-19 टूर्नामेंट बड़ोदरा में 15 सितंबर से 23 सितंबर तक खेला होगा। अर्जुन इससे पहले मुंबई की अंडर-14 और अंडर-16 टीमों के लिए भी खेल चुके हैं।

अर्जुन को दश का ये उभरता हुआ स्टार ऑल-राउंडर माना जाता है। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज़ों को नेट्स में प्रैक्टिस भी करवाई थी और उनकी पहली तेज़ गति की यॉर्कर पर बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे।

अर्जुन अकसर इंग्लैंड प्रेक्टिस करने जाते हैं। हाल ही में इंग्लैंड में खत्म हुए आईसीसी महिला विश्वकप के दौरान अर्जुन ने टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों को बल्लेबाज़ी प्रेक्टिस करवाई थी।

अंडर 19 टीम में चुने जाने के बाद अब अर्जुन के बाद मुंबई की रणजी टीम में पहुंचने का सुनहरा मौका है। अगर वो इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फिर उनको लेकर सलेक्टर्स में चर्चा ज़रूर होगी। 

मुंबई अंडर-19 टीम: अग्नि चोपड़ा, दिव्यांश सक्सेना, भूपेन लालवानी, अंजदीप लाड, सागर छाबड़िया, शोएब खान, सत्यलक्ष्य जैन, वेदांत मुरकार, ध्रुव ब्रिद, तानुष कोटियान, नकुल मेहता, फरहान काजी, अथर्व अंकोलेकर, अभिमन्यु वशिष्ठ, अर्जुन तेंदुलकर, सक्षम पराशर, सक्षम झा, सिल्वेस्टर डिसूजा.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल