1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाक के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

पाक के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

 Written By: IANS
 Published : Jan 10, 2017 11:38 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 11:38 pm IST

कराची की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अकरम के खिलाफ यह वारंट एक मामले में पिछली 31 सुनवाइयों के दौरान अदालत में पेश न होने के बाद जारी की गई।

Wasim akram- India TV Hindi
Wasim akram

इस्लामाबाद: कराची की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अकरम के खिलाफ यह वारंट एक मामले में पिछली 31 सुनवाइयों के दौरान अदालत में पेश न होने के बाद जारी की गई।

सबसे रोचक यह है कि मामला खुद अकरम ने बीते वर्ष अगस्त में दर्ज कराया है। अकरम ने बहादुरबाद पुलिस थाने में सेवानिवृत्त मेजर अमीरुर रहमान और अन्य के खिलाफ दर्ज कराया था।उल्लेखनीय है कि अकरम की मर्सिडीज कार पर छह अगस्त, 2016 को कराची के कारसाज मार्ग पर गोली चली थी। अकरम उस समय युवा गेंदबाजों के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने कराची नेशनल स्टेडियम जा रहे थे।

पहले अकरम की कार से एक छोटी सी दुर्घटना हुई, जिसके बाद उनकी कार पर गोली चलाई गई।दुर्घटना के बाद हुई कहासुनी के बीच दूसरी कार में पीछे की सीट पर बैठा व्यक्ति बाहर निकला और अकरम की कार पर गोली चला दी।मेजर रहमान मामले में जमानत हासिल करने में सफल रहे और गिरफ्तारी से बच गए। उन्होंने अकरम को चिट्ठी लिखकर बिना शर्त माफी भी मांगी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।