1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच जिताऊ परफॉर्मेंस के बाद कगीसो रबाडा ने अपनी जिम्मेदारियों को लेकर दिया बड़ा बयान

मैच जिताऊ परफॉर्मेंस के बाद कगीसो रबाडा ने अपनी जिम्मेदारियों को लेकर दिया बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Apr 15, 2019 01:34 pm IST,  Updated : Apr 15, 2019 01:34 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने कहा कि लीग में एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में आपकी अपनी अलग जिम्मेदारी होती है। 

As overseas player you do have responsibility: Kagiso Rabada- India TV Hindi
As overseas player you do have responsibility: Kagiso Rabada Image Source : IPLT20.COM
हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने कहा कि लीग में एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में आपकी अपनी अलग जिम्मेदारी होती है। दिल्ली ने रविवार को यहां खेले गए मुकाबले में हैदराबाद को 39 रनों से शिकस्त दी। 
 
मैच के बाद रबाडा ने कहा, "हमारे पास अपनी योजनाएं हैं और हम उसके मुताबिक काम करने की कोशिश करते हैं। हमें उम्मीद रहती है कि इससे हमें फायदा होगा और ज्यादातर ऐसा ही होता है। अभी तक ऐसा ही हुआ है, आपको अपनी गति में विविधता लाने की आवश्यकता होती है। हम बदलाव करने की कोशिश करते हैं, खासकर अगर विकेट उस प्रकार के बदलावों के पक्ष में हो। हमें इस चीज से आज फायदा हुआ।"
 
रबाडा ने कहा, "कई मायनों में एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में आपकी अपनी अलग जिम्मेदारी होती है। मुझे बस यही लगता है कि आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। हम सभी विभागों पर काम कर रहे हैं और इससे हमें काफी फायदा हुआ है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल