1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज 2019: तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर! जेसन रॉय के सिर में लगी चोट

एशेज 2019: तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर! जेसन रॉय के सिर में लगी चोट

 Reported By: IANS
 Published : Aug 21, 2019 10:42 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 10:42 pm IST

रॉय उस समय चोटिल हो गए जब अस्थाई रूप से टीम को कोचिंग दे रहे इंग्लैंड के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मार्कस ट्रेसकोथिक का एक थ्रो सीधे रॉय के सिर में जा लगा।   

एशेज 2019: तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर! जेसन रॉय के सिर में लगी चोट- India TV Hindi
एशेज 2019: तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर! जेसन रॉय के सिर में लगी चोट Image Source : GETTY IMAGES

लीड्स। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन राय को अभ्यास के दौरान सिर में गेंद लग गई। वेबसाइट क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, रॉय को यह चोट मंगलवार को अभ्यास के दौरान लगी। तीसरे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले रॉय की चोट की एक बार फिर से जांच की जाएगी।

रॉय उस समय चोटिल हो गए जब अस्थाई रूप से टीम को कोचिंग दे रहे इंग्लैंड के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मार्कस ट्रेसकोथिक का एक थ्रो सीधे रॉय के सिर में जा लगा। 

सलामी बल्लेबाज रॉय ने हालांकि गेंद लगने के बाद चक्कर आने से जुड़ा टेस्ट पास कर लिया है लेकिन गुरुवार को तीसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले उनकी फिर से जांच होगी। 

गौरतलब है कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ चोट लगने के कारण तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं।

दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को जोफरा आर्चर की 148 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार की एक गेंद स्मिथ के गर्दन पर लग गई थी और फिर इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े थे। 

स्मिथ को जब गेंद लगी तब वह 152 गेंदों पर 80 रन बना चुके थे। जैसे ही गेंद लगी, इंग्लैंड के खिलाड़ी स्मिथ के पास आकर खड़े हो गए। फीजियो ने मैदान पर स्मिथ को देखा और फिर उन्हें बाहर ले गए। 

हालांकि वो एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए आ गए थे और 92 रन बनाकर आउट हो गए थे। स्मिथ फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं आए थे और उनकी जगह मार्नस लाबुशेन को बतौर सबस्टीट्यूट टीम में शामिल किया गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल