1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज 2019: चौथे टेस्ट मैच में ओपनिंग करेंगे जोए डेनले, चौथे नंबर पर उतरेंगे जेसन रॉय

एशेज 2019: चौथे टेस्ट मैच में ओपनिंग करेंगे जोए डेनले, चौथे नंबर पर उतरेंगे जेसन रॉय

 Reported By: IANS
 Published : Aug 31, 2019 11:11 pm IST,  Updated : Aug 31, 2019 11:11 pm IST

डेनले ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बीते चार साल में सिर्फ तीन बार सलामी बल्लेबाजी की है। एंटिगा में इस साल उन्होंने जब टेस्ट पदार्पण किया तब भी वह सलामी बल्लेबाजी करने आए थे। 

एशेज 2019: चौथे टेस्ट मैच में ओपनिंग करेंगे जोए डेनले, चौथे नंबर पर उतरेंगे जेसन रॉय- India TV Hindi
एशेज 2019: चौथे टेस्ट मैच में ओपनिंग करेंगे जोए डेनले, चौथे नंबर पर उतरेंगे जेसन रॉय Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। इंग्लैंड ने चौथे एशेज टेस्ट के लिए अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया है। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय के स्थान पर ओल्ड ट्रेफर्ड में अब जोए डेनले पारी की शुरुआत करने आएंगे। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉय अब नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। चौथा टेस्ट मैच 4 सितम्बर से खेला जाएगा। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।

रॉय वनडे में टीम के सलामी बल्लेबाज हैं और काफी सफल भी रहे हैं, लेकिन टेस्ट में वह विफल रहे और इसलिए टीम प्रबंधन ने उन्हें नंबर-4 पर सरका दिया है। चार टेस्ट मैचों में रॉय का सलामी बल्लेबाज के तौर पर औसत 8.85 है। 

डेनले ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बीते चार साल में सिर्फ तीन बार सलामी बल्लेबाजी की है। एंटिगा में इस साल उन्होंने जब टेस्ट पदार्पण किया तब भी वह सलामी बल्लेबाजी करने आए थे। 

रॉय वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व कप जिताने में काफी अहम भूमिका निभाई थी। टीम के सलामी बल्लेबाज होने के नाते उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के साथ बेहतरीन साझेदारियां की थी और तब बीच में वह चोटिल होकर बाहर हो गए थे तो इसका असर टीम की बल्लेबाजी पर दिखा था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल