1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज 2019: चौथे टेस्ट के लिये स्टीव स्मिथ की हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, ख्वाजा बाहर

एशेज 2019: चौथे टेस्ट के लिये स्टीव स्मिथ की हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, ख्वाजा बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2019 03:26 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 03:26 pm IST

 श्रृंखला फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। स्मिथ चौथे नंबर पर उतरेंगे और तीसरे नंबर पर उस्मान ख्वाजा की जगह मार्नस लाबुशेन को बरकरार रखा जायेगा।

एशेज 2019: चौथे टेस्ट के लिये स्टीव स्मिथ की हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, ख्वाजा बाहर- India TV Hindi
एशेज 2019: चौथे टेस्ट के लिये स्टीव स्मिथ की हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, ख्वाजा बाहर Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे चौथे एशेज टेस्ट के लिये स्टीव स्मिथ की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में वापसी हुई है जबकि जेम्स पेटिंसन को बाहर कर दिया गया है। 

दूसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर की गेंद गले पर लगने के कारण स्मिथ तीसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे। श्रृंखला फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। स्मिथ चौथे नंबर पर उतरेंगे और तीसरे नंबर पर उस्मान ख्वाजा की जगह मार्नस लाबुशेन को बरकरार रखा जायेगा। मिशेल स्टार्क को टीम में रखा गया है। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम: टिम पेन (कप्तान), डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन , स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मैट वेड, पैट कमिंस, पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल