1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashes 2021: एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

Ashes 2021: एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 10, 2021 04:55 pm IST,  Updated : Oct 10, 2021 05:00 pm IST

इंग्लैंड ने रविवार को एशेज सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया जिसमें इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का नाम शामिल नहीं हैं।

Ashes 2021: एशेज सीरीज के लिए...- India TV Hindi
Ashes 2021: एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह Image Source : GETTY

इंग्लैंड ने रविवार को एशेज सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया जिसमें इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का नाम शामिल नहीं हैं। स्टोक्स, जिन्होंने मार्च में इंग्लैंड के भारत दौरे के बाद से टेस्ट क्रिकेट में भाग नहीं लिया है, वर्तमान में अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने और उंगली की चोट से उबरने के लिए खेल से 'अनिश्चित' ब्रेक पर हैं। एशेज के लिए चुनी गई टीम में चोटिल सैम करन भी शामिल नहीं है। टीम की कप्तानी जो रूट को सौंपी गई है जबकि उपकप्तान जोस बटलर को बनाया गया है। बता दें, एशेज सीरीज का आगाज 8 दिसंबर से गाबा में होगा। 

एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम : जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो, डोम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉले, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल