1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड से एशेज घर वापस ले जाने के बावजूद खुश नहीं है ऑस्ट्रलियाई कप्तान टीम पेन, कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड से एशेज घर वापस ले जाने के बावजूद खुश नहीं है ऑस्ट्रलियाई कप्तान टीम पेन, कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Sep 16, 2019 11:47 am IST,  Updated : Sep 16, 2019 11:47 am IST

पेन ने यह भी कहा कि इंग्लैंड की टीम हर लिहाज से उनकी टीम से बेहतर थी लेकिन बावजूद इसके उनकी टीम ने मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दी।

Tim Paine, Captain Australia- India TV Hindi
Tim Paine, Captain Australia Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में रविवार को इंग्लैंड के हाथों 135 रनों से हारने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ने कहा है कि उनकी टीम को कुछ बातों का पछतावा है क्योंकि वह खासतौर पर पांचवें टेस्ट में अपने सामने आए मौकों को भुना नहीं सकी।

इंग्लैंड ने अपने गेंदबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 135 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने मैनचेस्टर टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन इंग्लैंड ने चौथे दिन ही जीत हासिल करके सीरीज गंवाने से खुद को बचा लिया।

मैच के बाद पेन ने कहा, "हमें कुछ बातों का पछतावा है। हम अपने सामने आए मौकों को भुना नहीं सके। हमारे गेंदबाज अच्छा खेले। मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है। इस मैच में हम जिस तरह से खेले, उससे बेहतर कर सकते थे। बीते 18 साल में इंग्लैंड आकर सीरीज बचाना बड़ी बात थी लेकिन आज का दिन हमारे लिए खराब रहा।"

पेन ने यह भी कहा कि इंग्लैंड की टीम हर लिहाज से उनकी टीम से बेहतर थी लेकिन बावजूद इसके उनकी टीम ने मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दी।

पेन ने कहा, "इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट को यह मानना होगा कि हम काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेले। मैथ्यू वेड ने शानदार इच्छाशक्ति का परिचय दिया। वेड ने साबित किया कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है। दोनों टीमों को इस सीरीज पर गर्व करना चाहिए। हमने सोचा था कि यह इंग्लिश लोगों के सामने खेलते हुए हमारे लिए आत्मसम्मान हासिल करने का शानदार मौका है और इसे हम हासिल करने में सफल रहे।"

इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया। इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 'मैन आफ द मैच' रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल