1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐशेज़ सिरीज़: मैच हुआ दिलचस्प, ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक खोए 4 विकेट

ऐशेज़ सिरीज़: मैच हुआ दिलचस्प, ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक खोए 4 विकेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 30, 2017 07:50 am IST,  Updated : Dec 30, 2017 07:50 am IST

ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां ऐशेज़ सिरीज़ के चौथे मैच के पांचवे दिन लंच तक चार विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं और उसे 14 रन की बढ़त प्राप्त है.

Stuart Broad- India TV Hindi
Stuart Broad

मेलबोर्न: ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां ऐशेज़ सिरीज़ के चौथे मैच के पांचवे दिन लंच तक चार विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं और उसे 14 रन की बढ़त प्राप्त है. इस समय क्रीज़ पर कप्तान स्टीवन स्मिथ 50 रन बनाकर खेल रहे हैं.

आज ऑस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर 103/2 से आगे खेलना शुरु किया. ओपनर डेविड वार्नर इतिहास रचने से तब चूक गए जब वह 86 रन पर कप्तान जो रुट की बॉल पर कैच आउट हो गए. अगर वह सेंचुरी बना देते तो वह चार मैक़ो पर एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन जाते. वार्नर के आउट होने पर मेज़बान का स्कोर 172 था.

वार्नर के बाद शॉन मार्श स्मिथ का साथ देने आए लेकिन वह 4 के निजी स्केर पर ब्रॉड के शिकार बन गए.

इंग्लैंड पहले चीन मैच हारकर सिरीज़ गवां चुकी है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल