1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में ऐशेज़ का एक टेस्ट होगा दिन-रात में

ऑस्ट्रेलिया में ऐशेज़ का एक टेस्ट होगा दिन-रात में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 01, 2016 11:31 am IST,  Updated : Dec 01, 2016 11:31 am IST

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में ऐशेज़ सिरीज़ का एक टेस्ट मैच फ़्लड लाइट में खेला जाएगा। इंग्लैंड एण्ड वैल्स क्रिकेट बोर्ड ने सैद्धांतिक रुप से हामी भर दी है। ग़ौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले

Day-Night test- India TV Hindi
Day-Night test

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में ऐशेज़ सिरीज़ का एक टेस्ट मैच फ़्लड लाइट में खेला जाएगा। इंग्लैंड एण्ड वैल्स क्रिकेट बोर्ड ने सैद्धांतिक रुप से हामी भर दी है। 

ग़ौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दो सीज़न में न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ दो मैच फ़्लड लाइच में खेले हैं और दर्शक भी खूब आए थे। ये दोनों टेस्ट मैच एडीलेड ओवल में खेले गए थे। संभावना है कि ओवल ऐशेज़ के एक टेस्ट (डे-नाइट) की भी मेज़बानी करेगा। ओवल की तरह ब्रिस्बेन का गाबा स्टेडियम भी इस महीने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ दिन-रात के टेस्ट की पहली बार मेज़बानी करेगा। 

हालंकि 2017-18 ऐशेज़ सिरीज़ का कार्यक्रम को अभी अंतिम रुप दिया जा रहा है लेकिन ECB सैद्धांतिक रुप से एक दिन-रात टेस्ट पर राज़ी हो गया है। 

दिन-रात का टेस्ट मैच गुलाबी गेंद से खेला जाता है और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और कोच डैरन लेहमैन का मानना है कि पिंक बॉल क्रिकेट लोकप्रिय होगा।

स्मिथ ने पहले दिन रात के मैच का विरोध किया था। न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दिन रात के पहले मैच के बाद खिलाड़ियों ने शिकायत की थी। बॉलर्स का कहना था कि लाइट की वजह से बॉल की स्विंग प्रबावित होती है जबकि बल्लेबाज़ों का कहना था कि उन्हें बॉल देखने में परेशानी हो रही थी। ये मैच तीन दिन में ही ख़त्म हो गया था।

रविवार को साउथ अफ़्रीका के साथ भी मैच चार दिन में ख़त्म हो गया। पिंक बॉल में सुधार के बावजूद न तो वह शाम को घूम नहीं रही थी और न ही पिच पर ग्रिप जमा पा रही थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।