1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आशीष नेहरा ने किया बड़ा ऐलान, इस काम से करेंगे दूसरी पारी की शुरुआत

आशीष नेहरा ने किया बड़ा ऐलान, इस काम से करेंगे दूसरी पारी की शुरुआत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 15, 2017 09:58 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 09:58 pm IST

आशीष नेहरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में हुए टी-20 मैच के बाद क्रिकेट को अलविदा कहा था।

Ashish Nehra- India TV Hindi
Ashish Nehra Image Source : PTI

नई दिल्ली: हाल में सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने वाले तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अब कमेंटेटर के रूप में अपनी नयी पारी की शुरूआत करेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में पहले टी20 के रूप में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले नेहरा भारत और श्रीलंका के बीच कल से कोलकाता में होने वाला पहले टेस्ट मैच से कमेंट्री के क्षेत्र में पदार्पण करेंगे।

इस सिरीज़ के प्रसारक स्टार स्पोट्र्स ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। उसने ट्वीट किया, ‘‘वीरेंद्र सहवाग और नेहरा की जोड़ी अब कमेंट्री बाक्स में दिखेगी।’’सहवाग ने भी बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ नेहरा जी का कमेंट्री में स्वागत जोरशोर से होना चाहिए। अपने स्टाइल में आप लोग भी नेहरा जी का स्वागत जरूर करें। ’’

वहीं पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी नेहरा को नयी पारी के लिये शुभकामनाएं दी हैं। लक्ष्मण ने ट्वीट किया, ‘‘क्रिकेट के मैदान पर हमारा मनोरंजन करने के बाद नेहरा जी अब माइक पर हमारा मनोरंजन करने के लिये तैयार हैं। स्वागत है आशु। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल