1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : पूर्व क्रिकेटरों ने अश्विन की शतकीय पारी की जमकर तारीफ की

IND v ENG : पूर्व क्रिकेटरों ने अश्विन की शतकीय पारी की जमकर तारीफ की

 Reported By: IANS
 Published : Feb 15, 2021 06:52 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 06:52 pm IST

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को दूसरी पारी में शतक जड़ने वाले रविचंद्रन अश्विन की शतकीय पारी की कई पूर्व क्रिकेटरों ने सराहना की है।

IND v ENG : पूर्व क्रिकेटरों...- India TV Hindi
IND v ENG : पूर्व क्रिकेटरों ने अश्विन की शतकीय पारी की जमकर तारीफ की Image Source : BCCI

चेन्नई| भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को दूसरी पारी में शतक जड़ने वाले रविचंद्रन अश्विन की शतकीय पारी की कई पूर्व क्रिकेटरों ने सराहना की है। यह तीसरा मौका है जब अश्विन ने एक ही टेस्ट में शतक लगाने और पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। अपने करियर में तीसरी बार ऐसा करने वाले वह भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अश्विन ने पहली पारी में 43 रन देकर पांच विकेट लिए थे

IND v ENG, 2nd Test : इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ते हुए अश्विन ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

अश्विन से पहले भारत के विनोद मानकड ने 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्डस मैदान पर तथा पोली उमरीगर ने 1961-62 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में पांच विकेट लेने और शतक बनाए थे।

IND vs ENG : सिराज ने जब टेस्ट क्रिकेट में मारा 'बुलेट' छक्का तो सभी रह गए दंग!, सामने आया Video

भारत के पूर्व बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन ने कहा, "जो व्यक्ति कथित रुप से टर्निग पिचों पर विकेट लेता है उसने दूसरी पारी में शतक जड़ा। बहुत बढ़िया अश्विन।" इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल ने कहा, "यह पारी काफी विशेष थी। बेहतीन क्रिकेट का प्रदर्शन।" 

टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा, "चेपक स्टेडियम और पूरा देश आपकी सराहना करता है। अश्विन ने हरफनमौल प्रदर्शन किया।" टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा, "बेहतरीन पारी। अश्विन ने दिखा दिया कि ऐसी पिच पर कैसे बल्लेबाजी करते हैं। बहुत बढ़िया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल