1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिर शीर्ष पर

अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिर शीर्ष पर

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2016 02:36 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 02:36 pm IST

दुबई: भारतीय आफ स्पिनर आर अश्विन आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंच गए जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट में 140 रन देकर 13 विकेट चटकाये। अश्विन को मैन आफ द

Ashwin- India TV Hindi
Ashwin

दुबई: भारतीय आफ स्पिनर आर अश्विन आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंच गए जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट में 140 रन देकर 13 विकेट चटकाये। अश्विन को मैन आफ द सीरिज चुना गया जिन्होंने तीन मैचों में 27 विकेट लिये। अब उनके नाम 39 टेस्ट में 220 विकेट हैं। इंदौर में आखिरी टेस्ट से पहले अश्विन रैंकिंग में तीसरे स्थान पर थे लेकिन उन्होंने तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और डेल स्टेन को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। वह हरफनमौलाओं की सूची में भी शीर्ष पर हैं।

पिछले साल वर्ष की अंतिम रैंकिंग में शीर्ष पर रहे अश्विन जुलाई में फिर नंबर एक तक पहुंचे थे। वह 2000 के बाद से 900 अंक हासिल करने वाले गेंदबाजों मुथैया मुरलीधरन, ग्लेन मैकग्रा, वेर्नोन फिलैंडर, डेल स्टेन और शान पोलाक की जमात का हिस्सा हो गए। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे कैरियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंच गए। चेतेश्वर पुजारा एक पायदान चढकर 14वें और कप्तान विराट कोहली चार पायदान चढकर 16वें स्थान पर हैं।

न्यूजीलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 10 पायदान चढकर 58वें स्थान पर पहुंच गए जबकि जिम्मी नीशाम 12 पायदान की छलांग लगाकर 70वें स्थान पर हैं। हरफनमौलाओं में भारत के रविंद्र जडेजा कैरियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर हैं। टीम रैंकिंग में पाकिस्तान अगर वेस्टइंडीज को 3-0 से हरा भी देता है तो भी नंबर एक की रैंकिंग हासिल नहीं कर सकेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।