1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन बने सबसे तेज़ी से 150 विकेट लेने वाले

अश्विन बने सबसे तेज़ी से 150 विकेट लेने वाले

 Written By: IANS
 Published : Nov 06, 2015 02:43 pm IST,  Updated : Nov 06, 2015 02:45 pm IST

मोहाली: ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए सबसे तेज़ी से 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। अश्विन ने पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को

अश्विन बने सबसे तेज़ी...- India TV Hindi
अश्विन बने सबसे तेज़ी से 150 विकेट लेने वाले

मोहाली: ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए सबसे तेज़ी से 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। अश्विन ने पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को 51 रन देकर दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट झटके। इसके साथ अश्विन ने भारत में 100 तथा अपने करियर में 150 विकेट पूरे किए।

अश्विन ने अपने करियर के 29वें मैच में यह कारनामा किया। इससे पहले इरापल्ली प्रसन्ना और अनिल कुम्बले ने 34-34 मैचों में 150 विकेटों का आंकड़ा छुआ था।

अश्विन टेस्ट मैचों में 150 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अश्विन चौथे स्थान पर हैं। इस क्रम में पहला नाम सिडनी बर्न्‍स का है, जिन्होंने 24 मैचों में 150 विकेट लिए थे।

दूसरे क्रम पर पाकिस्तान के वकार यूनिस हैं, जिन्होंने 27 मैचों में 150 विकेट लिए थे। तीसरे क्रम पर ग्रिमेट हैं, जिन्होंने 28 मैचों में यह आंकड़ा पार किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।