1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, एक्शन में लौटे भुवी ने किया कमाल

एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, एक्शन में लौटे भुवी ने किया कमाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2018 08:02 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 08:02 pm IST

भारत को स्पष्ट संकेत मिल गया है कि भुवी 15 सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप के लिये उपलब्ध रहेंगे।

भुवनेश्वर कुमार- India TV Hindi
भुवनेश्वर कुमार Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरू। भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आज प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए भारत ए के लिये तीन विकेट हासिल किये। इससे स्पष्ट संकेत मिल गया है कि वह 15 सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप के लिये उपलब्ध रहेंगे। 

भुवनेश्वर ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चतुष्कोणीय सीरीज के स्थान तय करने वाले मुकाबले में नौ ओवर में एक मेडन से 33 रन देकर तीन विकेट हासिल किये जिससे भारत ए ने 124 रन से जीत दर्ज की। 

उन्होंने पहले अपनी आउटस्विंगर से थेयुनिस डि ब्रुयेन को आउट किया, इसके बाद इनस्विंगर से खाया जोंडो को पवेलियन भेजा। वह इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिये समय पर फिट नहीं हो सके। पहले तीन मैचों में पीठ की चोट के कारण वह टीम में जगह नहीं बना सके थे। 

पूरी तरह फिट होने के बाद उन्होंने नेट पर अभ्यास शुरू किया और फिटनेस का पता करने के लिये राष्ट्रीय चयन समिति ने उन्हें तीसरे-चौथे स्थान के प्ले आफ मैच में खिलाने का फैसला किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल