1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप: धोनी ने अंपायरों द्वारा इयरपीस के इस्तेमाल पर किया सवाल

एशिया कप: धोनी ने अंपायरों द्वारा इयरपीस के इस्तेमाल पर किया सवाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 29, 2016 11:36 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 12:10 pm IST

ढाका: टीम इंडिया के कप्तान धोनी ने मैच के दौरान अंपायरों द्वारा इयरपीस के इस्तेमाल पर सवालिया निशान लगाया और कहा कि इससे फ़ैसले ग़लत हो सकते हैं। धोनी शनिवार एशिया कप में पाकिस्तान के

dhoni- India TV Hindi
dhoni

ढाका: टीम इंडिया के कप्तान धोनी ने मैच के दौरान अंपायरों द्वारा इयरपीस के इस्तेमाल पर सवालिया निशान लगाया और कहा कि इससे फ़ैसले ग़लत हो सकते हैं।

धोनी शनिवार एशिया कप में पाकिस्तान के साथ मैच में आशीष नेहरा की बॉल पर पाकिस्तान के बल्लेबाज़ ख़ुर्रम मंज़ूर को आउट नहीं दिये जाने के संदर्भ में बोल रहे थे। रिप्ले से साफ़ लग रहा था कि बॉल मंज़ूर के बैट को छूकर धोनी के पास गई थी।

धोनी ने कहा, “आप जानते हैं कि सब अंपायर के पास इन दिनों वॉकी-टॉकी होता है और एक कान में इयरपीस लगा रहता है। इसका मतलब ये हुआ कि अंपायर सिर्फ़ एक कान से ही अंपायरिंग कर रहे होते हैं।”

उन्होंने कहा कि कान में इयरपीस लगे रहने की वजह से अंपायर ठीक से सुन नहीं पाते। जब बॉलर बॉलिंग कर रहा होता है तो इयरपीस की क्या ज़रुरत है?

मंज़ूर को नॉटआउट दिये जाने के बाद धोनी ने बांग्लादेशी अंपायर शरफ़ुद्दौला इब्ने शाहिद से बात की थी।

बहरहाल भारत ने पाकिस्तान को 83 रनों पर समेट दिया था और ये लक्ष्य 15.3 ओवर में प्राप्त कर मैच जीत लिया था हालंकि एक समय मोहम्मद आमिर ने अपनी गेंदबाज़ी से भारतीय ख़ेमे में हडकंप मचा दी थी। आमिर ने अपने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिये थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल